रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट का स्थापना दिवस समारोह



  रानीगंज-रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन का स्थापना दिवस समारोह चेंबर ऑफ कॉमर्स के हाल में बुधवार की संध्या सम्पन्न हुई.इस अवसर पर वर्ष 2023 -25 के नई कमेटी के सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया. नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप गोयल, सचिव पंकज सोमानी, उपाध्यक्ष संजय खेतान, सलाहकार सलिल सिन्हा बनाये गये.इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित रानीगंज बोरो चेयरमैन मोहम्मद शहजादा को संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया. मोहम्मद शहजादा ने कहा कि क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के सदस्य सामाजिक कामों में भी आगे रहते हैं निरंतर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करके समाज कल्याण में अपना योगदान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि नगर निगम संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने से हमें जानकारी दें हम हमेशा आप लोगों के साथ हैं आपके हर कार्य में आपके साथ हैं.इस मौके पर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज केसरी,कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान ,प्रदीप बाजोरिया ने एसोसिएशन द्वारा की जा रही सेवा कार्यों की प्रशंसा व्यक्त की. एसोसिएशन की तरफ से पूर्व अध्यक्ष तारकेश्वर कर ,सचिव संजय खैतान एवं सलील सिन्हा ने एसोसिएशन में शामिल नए सदस्यों का स्वागत किया.

संस्था के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने कहा कि रानीगंज क्लोथ मर्चेंट एसोसिएशन की कुछ समस्याएं हैं जिनको लेकर चेयरमैन से बात हुई है. इनमे सबसे प्रमुख समस्या शहर में पार्किंग की समस्या है. उन्होंने बताया कि चेयरमैन के साथ बातचीत चल रही है उनको उम्मीद है कि जल्द से जल्द इनका समाधान निकाल लिया जाएगा. वहीं ट्रैफिक जाम की समस्या भी एक बहुत बड़ी समस्या है जिसके निराकरण के लिए भी बातचीत की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस संगठन के जो पूर्व सचिव हैं उन्होंने अपने कार्यकाल मे बहातरीन कार्य किया था.खासकर सी आर रोड बड़ा बाजार इलाकों रास्तों के निर्माण का जो कार्य किया था,वह संग़ठन की पहल थी अब वह उपाध्यक्ष के रूप में जुड़े हैं तो उनको पूरा विश्वास है कि और बेहतर कार्य करेंगे.

#####फोटो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात