जामुड़िया– जामुड़िया से हरिपुर जाने वाले मुख्य सड़क स्थित अपायन मैरेज हाल में विश्व हिंदू परिषद् के जामुड़िया प्रखंड शाखा की एक बैठक की गई, जिसमें संगठन के जामुड़िया प्रखंड के लिए सत्रह सदस्यों की नई कार्यकारणी कमेटी की घोषणा की गई. इस नई कमेटी में सुब्रत घोषाल को अध्यक्ष ,धर्मेन्द्र पासवान एवं महेश मेंगोतिया को उपाध्यक्ष ,महेश सिंह को सचिव, गोपाल दास को सहायक सचिव उत्तम कर्मकार को बजरंगदल प्रमुख सोनू बाल्मिकी को सह संयोजक, पीडी श्रीकांत झा को मठ प्रमुख, राहुल भारद्वाज को गौरक्षा प्रमुख, दीप घोषाल को सह गौ रक्षा प्रमुख, पार्थ पांडा बनर्जी एवं पॉलेन मुखर्जी को मंदिर प्रमुख बनाया गया है. जबकि सुनील सिंह, दिलिप कुमार, मनोज सिंह, परिमल साहिस एवं राजेश शर्मा को विश्व हिंदू परिषद् जामुड़िया प्रखंड का सलाहकार बनाया गया है .मौके पर संगठन के सचिव महेश सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के साथ संगठन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. उन्होंने बताया कि 31 मार्च को रामनवमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जामुड़िया प्रखंड की ओर से जामुड़िया के शिवपुर स्थित बाबा द्वाटेश्वर नाथ मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो जामुड़िया बाजार, सिनेमा मोड़ से होते हुए वापस जामुड़िया थाना मोड़ पर आकर समाप्त होगी. उन्होंने मौके पर सभी जामुड़िया वासियों से इस विशाल शोभायात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने के लिए सभी से अग्रह किया गया.


0 टिप्पणियाँ