वाहन की चपेट में स्कूली छात्रा हुई जख्मी




 जामुड़िया : वाहन की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा जख्मी हो गई .यह घटना जामुड़िया थाना क्षेत्र के केन्दा फाड़ी अन्तर्गत बहादुरपुर पंचायत के विजयनगर गांव की है. ज्ञात हुआ है कि उक्त छात्रा दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से घर लौट रही थी. सड़क पार करते समय दिया पाल नाम की यह स्कूली छात्रा मिनी बस टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई. उसके साथ मौजूद अन्य छात्रों ने ग्रामीणों को बुलाया, उसे इलाज के लिए बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. मौके पर विजयनगर गांव के स्थानीय निवासियों ने कुछ देर के लिए सड़क अवरोध कर दिया.घायल बच्ची के पिता जयदेव पाल ने बताया कि करीब 3 बजे जब मेरी बेटी स्कूल से आते समय सड़क पार कर रही थी, तभी एक निजी बस उसे धक्का मार दिया, बस ड्राइवर या हेल्पर लड़की को उठाए बिना यहां से चले गए, मोहल्ले के लोगों ने मुझे सूचना दी.,उन्होंने कहा कि यहां ट्रैफिक व्यवस्था नहीं होने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं . सूचना मिलने के बाद जामुड़िया थाने के केंदा चौकी की पुलिस व जामुड़िया ट्रैफिक गार्ड की पुलिस मौके पर आ गई. कुछ देर बाद पुलिस के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात