रानीगंज से बांकुड़ा पुरुलिया के बसों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण यात्री बस के छत पर जाने को मजबूर



 रानीगंज-रानीगंज से बांकुड़ा, पुरुलिया तक यात्री बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी हो रही है. रानीगंज सिटी बस स्टैंड से बांकुडा, शालतोरा, उखरा डीही, सोनामुखी, छतना, पुरुलिया, रघुनाथपुर रूट की करीब 60 बसें खुलती हैं. इन रूटों पर बसों की रवानगी का समय का अंतराल लंबा होने के कारण कार्यालय समय में यात्रियों की अधिक भीड़ होने से बस यात्रियों को परेशानी होती है, यात्री बस की छत पर चढ़ने को मजबूर हैं लेकिन प्रशासन मौन है.

 रानीगंज के बाजार, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और दफ्तर के कर्मचारियों का रोजाना रानीगंज आना-जाना होता है. रानीगंज के पूर्व विधायक रूनू दत्ता ने बार-बार बांकुड़ा, पुरुलिया से रानीगंज होते हुए आसनसोल, दुर्गापुर रूट पर सरकारी एसबीएसटीसी बसें शुरू करने की मांग की थी,परन्तु राज्य परिवहन निगम ने इसे आज तक शुरू नहीं किया है. बांकुड़ा के यात्रियों ने कहा कि सरकारी बसें शुरू होंगी तो निश्चित समय पर बसें चलेंगी. इसके अलावा, निजी बसों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगता है.गंतव्य तक पहुंचने का कोई निश्चित समय नहीं होता है, इसलिए कई लोगों को परेशानी होती है ,क्योंकि बसें मनमर्जी से चल रही हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात