रानीगंज-रांनीगंज को पुनः महकमा का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर रांनीगंज सिटीजन फोरम का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा.हालांकि यह ज्ञापन कि प्रति मुख्यमंत्री के सचिव ने ग्रहण कर इस पत्र को मुख्यमंत्री तक पहुचाने की बात कहा.इस विषय में शुक्रवार को रानीगंज के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौतम घटक ने मां दुर्गा अपार्टमेंट में संवाददाता सम्मेलन कर संबोधित कर कहा कि रानीगंज शहर को महकमा शहर बनाने की मांग पर हम लोगों ने बीते बृहस्पतिवार को नवान्न, कोलकाता मुख्यमंत्री कार्यालय में यहां के सामाजिक संस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रमुख रुप से हम लोगों ने मांग की है कि रानीगंज शहर को महकमा शहर के रूप में पुनः स्थापित कर दें.हम लोगों ने निवेदन किया है कि रानीगंज एक ऐतिहासिक शहर है.इसके पहले भी यह शहर महकमा शहर था। उसके उपरांत रानीगंज नगरपलिका बनी , नगर निगम का गठन हुआ.उसके उपरांत रानीगंज शहर को भी निगम में सम्मिलित कर ली गई.परिणाम यह हुआ कि इस शहर का अस्तित्व मिटता जा रहा है. इस शहर का विकास रुक गया है. व्यवसाय वाणिज्य की स्थिति काफी खराब है. उद्योग धंधा इस इलाके में बंद पड़ा है. ऐसे में यदि इस शहर को पुनर्जीवित करनी है तो महकमा शहर इसे बना दी जाए,जिससे इस शहर का विकास होगा. यहां का ढांचा में परिवर्तन होगी. जरूरत पड़ने पर हम लोग सड़क पर उतर कर हम लोग आंदोलन करेंगे. संवाददाता सम्मेलन का संयोजन अरविंद सिंघानिया ने किया अब इस शहर को पुनर्जीवित करने के लिए इसे महकमा शहर सरकार को घोषित करना ही होगा.


0 टिप्पणियाँ