जामुड़िया -विश्व हिन्दू परिषद जामुड़िया शाखा की ओर से शुक्रवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई .यह शोभायात्रा शिवपुर बाबा दटेश्वरनाथ शिव मंदिर से शुरू होकर बारह नम्बर मोड़, पुनियाटी जोड़ा तालाब, थाना मोड़ बाज़ार, बाटामोड़, नंदी मोड़ ,पेट्रोल पम्प होते हुए वापस थाना मोड़ में आकर समाप्त हुआ. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते गाते नजर आए. इस शोभायात्रा में शामिल हुये श्रद्धालुओं के लिए जगह- जगह पर शरबत और पानी की वयवस्था स्थानिय लोगों के दवारा किये गये. इस शोभायात्रा को शांति तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पूरे शहर में पुलिस की कड़ी वयवस्था थी. इस अवसर पर आसनसोल दक्षिण विधान सभा के भाजपा विधायक अग्नीमित्र पाल ने शोभायात्रा मे पहुँच कर बाबा दटेश्वरनाथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर कहा कि आज इस शोभायात्रा मे पहुँच कर बहुत ही आनंद लग रहा ह जामुड़िया अंचल के लोग इतने तादाद में इस शोभायात्रा मे शामिल हुए. श्री राम ने राम राज का स्थापना किया था, रामनवमी के समय पश्चिम बंगाल के सभी इलाकों में इस तरह से शोभायात्रा करने की जरूरत है. इस मौके पर जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह, तापस राय, पोल्टू घोषाल, महेश सिंह, धर्मेद्र पासवान, मनोज सिंह, सुनील सिंह, ऊतम कर्मकार, दीप घोषाल ,संतोष सिंह, सुब्रत अधिकारी ,शेख शानदार, श्रवणी मंडल ,अनिमेष बनर्जी, मृदुल चक्रवर्ती, अलोक दास, रोहनराम रजक, महेश मेगोतिया, सत्यनारायण रवानी, पुलिस की ओर डीसी ट्रफिक आनंदो राॅय ,एसीपी सेन्ट्रल श्रीमंतो बैनर्जी ,सीआई सुशान्तो चटर्जी, थाना प्रभारी राहुल देव मंडल, ट्रैफिक प्रभारी प्रसेनजित मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ