आसनसोल सब- डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित




आसनसोल : आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा रविवार को आसनसोल स्टेडियम में देवव्रत चटर्जी एवं शंकर चटर्जी नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुभारंभ एसोसिएशन के पूर्व सचिव दिवंगत गप्पू दा की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इसके बाद दिवंगत आत्माओं की शांति को लेकर एक मिनट का मौन व्रत पालन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि के साथ अन्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया फिर मैदान में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि आसनसोल स्टेडियम में करोना के कारण खेलकूद का कार्यक्रम कम हो गया था। लेकिन वर्तमान कमेटी खेल को विकास के दिशा में ले जा रही है।उन्होंने मैदान को बनवाने को लेकर आसनसोल नगर निगम को भी धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलकूद के बढ़ावा देने को लेकर हमेशा तत्पर है। आसनसोल के मान सम्मान बढ़ाने को लेकर खेला में किसी भी तरह की आवश्यकता होगी। उसे पूरा करने के लिए वह हमेशा एसोसिएशन के साथ खड़े हैं।इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के खेल और सांस्कृतिक विभाग के मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी सहित एसोसिएशन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार