रानीगंज- एक बार फिर डकैती की घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उस योजना को नाकाम कर दिया. रानीगंज थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात इस आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया . इससे पहले भी पुलिस ने लूट की योजना बना रहे चार लोगों को नीमचा के जंगल से गिरफ्तार किया था .इस बार रानीगंज के बख्तारनगर जाने वाली सड़क पर कुमार बाजार स्तिथ गैस गोदाम के सामने रात करीब दस बजे 10-12 लोगों की टोली लूट की योजना बना रही थी. इस दौरान पुलिस ने सूचना पाकर छापा मारी किया.रात के अंधेरे और घने जंगल में छिपने का मौका पाकर छह-सात बदमाश तो भाग निकले, लेकिन चार बदमाश पुलिस की जाल में फंस गए. गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से पुलिस ने कई धारदार हथियार, लोहे की छड़ें, लाठी, लोहे के पुर्जे और नायलॉन की रस्सी बरामद की . गिरफ्तार युवकों में 28 वर्षीय मोहम्मद कलीम उर्फ छोटू, 23 वर्षीय मोहम्मद रहीम उर्फ बरकू, 25 वर्षीय सैकत खान उर्फ शौकत, 25 वर्षीय बिट्टू शेख शामिल हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार ये सभी आरोपी रानीगंज के रोनाई के नबीनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ डकैती की साजिश रचने सहित कई मामलों में शिकायत दर्ज की, पुलिस ने बुधवार को सभी आरोपीयों को आसनसोल जिला अदालत भेज दिया.कोर्ट से पुलिस ने उनसे पूछताछ के लिए हिरासत में लेने का अनुरोध किया.



0 टिप्पणियाँ