तपसी पंचायत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर इंजीनियर और ठेकेदार के विरुद्ध आरोप लगाए





जामुड़िया - तपसी पंचायत अंतर्गत अर्जुन पाड़ा के स्थानीय लोगों ने कई स्थानीय मुद्दों को लेकर पंचायत कार्यालय के बाहर एवं पानी टंकी के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर ठेकेदार ओर इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अर्जुन पाड़ा के स्थानीय निवासी जयंतो बाऊरी ने बताया की कम्युनिटी हॉल के सामने जो पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है ,उसके लिए जिस निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह काफी घटिया गुणवत्ता की है. उनकी मांग है कि उस टंकी का निर्माण फिर से किया जाए, इसीलिए आज उन्होंने निर्माण कार्य को रुकवा दिया. इसके साथ ही उनका कहना था की एक सड़क का निर्माण दो-तीन महीने पहले ही किया गया है लेकिन अभी से उस सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि लगता ही नहीं की नई सड़क का निर्माण किया गया है. इलाके में स्थित अर्जुन तालाब रखर खाव और मरम्मत की भी लंबे समय से मांग की जा रही थी लेकिन अभी तक अर्जुन तालाब की मरम्मत नहीं की गई है. साफ-सफाई भी नहीं की जाती. इलाके के नालियों के संदर्भ में कहना है कि नालिया भरी पड़ी है, कभी साफ सफाई नहीं की जाती जिसके कारण यहां रहने वाले लोगों को गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है. उनका कहना है कि वह लोग बाऊरी पाड़ा में रहते हैं इसी वजह से उनके साथ इस तरह का सौतेला व्यवहार किया जा रहा है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार