नित्यानंद महाप्रभु की जन्म जयन्ति पर तीन दिवसीय कार्यक्रम



 जामुड़िया - जामुड़िया ब्लाक दो स्थित केन्दा महाप्रभु सेवाआश्रम के संस्थापक विकास बनर्जी एव बिरेस कुन्डू ने बताया कि नित्यानंद महाप्रभु के जन्म जयंती का पालन करते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आश्रम प्रांगण में तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा.वही इस दौरान प्रतिदिन पूजा अर्चना के साथ साथ भक्ति अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा.इसके अलावा सेवाआश्रम के पास तीन दिनों तक मेला भी लगाया गया है. जामुड़िया:जामुड़िया कोयलांचल के न्यू केन्दा स्थित केन्दा महाप्रभु सेवाआश्रम में श्री श्री नित्यानंद महाप्रभु के जन्म जयंती का पालन करते हुए वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है.इस दौरान केन्दा महाप्रभु सेवाआश्रम में शुक्रवार से तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा.शुक्रवार को श्री श्री नित्यानंद महाप्रभु के जन्म जयंती न्यू केन्दा महाप्रभु सेवाआश्रम से प्रभात फेरी निकाली गई जो केन्दा गांव,ईस्ट केन्दा,न्यू केन्दा मोड़ होते हुए पुनः सेवाआश्रम पहुँच समाप्त हो गया.प्रभात फेरी श्री श्री नित्यानंद महाप्रभु के तस्वीर के साथ गाजे-बाजे के साथ निकाली गई जिस दौरान सैकडों भक्त नाचते-गाते एव झूमते हुए शामिल हुए.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा