आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा 13 फरवरी से 20 फरवरी तक मनाया जा रहा सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन भी जागरूकता अभियान जारी रहा। मंगलवार को संत मेरी स्कूल के सामने जीटी रोड पर सेंट विंसेंट स्कूल के छात्रों ने बाइक चालकों से ट्रैफिक नियम मानने के लिए जागरूक किया। इस दौरान छात्रों ने जो बाइक चालक हेलमेट पहनकर नहीं बाइक चला रहे थे। उन्हें रोककर ट्रैफिक नियमों को पालन करने का अनुरोध किया। उन्हें बताया कि हमेशा बाइक चलाने के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। बाइक चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें। शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। इस दौरान जागरूक कर रहे एक छात्र ने बताया कि कुछ लोगों का कहना है कि वे नजदीक मे हीं रहते हैं, इसलिए हेलमेट नहीं पहने।कुछ लोग का कहना था कि इमरजेंसी में चले आए हैं। छात्र ने कहा कि हमलोगों ने उन्हें अनुरोध किया कि कम दूरी हो या ज्यादा, इमरजेंसी हो या ना हो। हेलमेट अपनी सुरक्षा के लिए पहने। क्योंकि दुर्घटना कभी भी कहीं भी घट सकती है। उनके जीवन के साथ-साथ उनके परिवारों के सदस्यों का भी जिंदगी जुड़ा हुआ है।हालांकि कई बाइक चालकों ने अपनी गलती को स्वीकार किया। इस मौके पर छात्रों के साथ आसनसोल दक्षिण थाना ट्राफिक पुलिस जवान और अधिकारी भी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ