आसनसोल : ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स काउंसिल द्वारा मंगलवार को पुलवामा हमला के चौथे वर्षी पर शहीद हुए जवानों को याद किया गया एवं आसनसोल के रविंद्र भवन परिसर में स्थित आजाद हिंद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष बुंबा मुखर्जी ने कहा कि पूरी दुनिया 14 फरवरी को वेलनटाईन डे के रूप में मनाती है। लेकिन 14 फरवरी पूरे भारतवासियों के लिए शोक का दिन है। आज ही के दिन पुलवामा में भारत माता के वीर सपूतों ने देश को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसलिए हमारे यहां वैलेंटाइन डे नहीं बल्कि 14 फरवरी उन शहीदों को याद करने का दिन है। हम इस मातृभूमि की रक्षा की शपथ लेने के लिए आसनसोल रवींद्र भवन आजाद हिंद स्मारक पर उपस्थित हुए। वहां पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

0 टिप्पणियाँ