रांनीगंज-पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन और आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उज्जवल चट्टोपाध्याय बुधवार को रानीगंज के तीराट ग्राम क्षेत्र में दीदी के दूत बनकर पहुंचे और गांव के लोगों की शिकायतें सुनीं. उन्होंने गांव में प्रवेश कर मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की उन्होंने गांव के अवैतनिक स्कूल का दौरा करने, स्कूल के समग्र मामलों को देखने, शिक्षकों से बात करने और कंप्यूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था नहीं होने की बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि वह कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की पहल करेंगे. बाद में उन्होंने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आदिवासी मोहल्ले में पहुंचकर वहां की समस्याओं को सुनकर क्षेत्र में पानी की समस्या विकराल के रूप को देखकर, उन्होंने आश्वासन दिया कि पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा. इसके बाद उन्होंने उपस्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और वहां डॉक्टर से मुलाकात की. उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र की खराब स्थिति का जायजा लिया ताकि स्वास्थ्य केंद्र का बेहतर ढंग से जीर्णोद्धार किया जा सके, साथ ही क्षेत्र में बालु के परिवहन के दौरान सड़कों पर गिरे बालू से हो रही परेशानी को दूर करने के उपाय करने का भी आश्वासन दिया. इसके साथ ही क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या जर्जर हाड़ाभांगा पुल जो कि इस क्षेत्र का एक ही आम रास्ता है उस पुल के जीर्णोद्धार के लिए संबंधित विभागों से बात कर पुल निर्माण के लिए पहल का आश्वासन दिया. वह पंचायत कार्यालय में विभिन्न परियोजनाओं को लेकर उपस्थित हो कर प्रकल्पों की जानकारी ग्रामवासियों को दिया . कामकाज का जायजा लेने के बाद दोपहर को क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की.


0 टिप्पणियाँ