9 दिवसीय स्व० माणिक उपाध्याय, स्व० पप्पू उपाध्याय मेमोरियल कप चितरंजन सम्राट एलेवेन ने अपने नाम किया





सालानपुर-डाबर कोलियर युनाइटेड क्लब द्वारा आयोजित 9 दिवसीय स्व० माणिक उपाध्याय और स्व० पप्पू उपाध्याय मेमोरियल कप फ़ाइनल मुकाबला रविवार को दोमोहानी एलेवेन एवं चितरंजन सम्राट एलेवेन के बिच डाबर कोलियारी फुटबॉल ग्राउंड में खेला गया| जहाँ दोमोहानी एलेवेन को पराजित कर विजेता कप पर चितरंजन सम्राट एलेवेन ने कब्ज़ा कर लिया | विजेता टीम को मुख्य अतिथि आसनसोल मेयर सह बाराबनी विधायक के हाथों नकद 21 हजार एवं ट्राफी प्रदान की गयी, वाही रनर टीम को नकद 16 हजार एवं ट्राफी प्रदान की गयी| जबकि मैच में खिलाडियों को मैन ऑफ़ द मैच, मैन ऑफ़ द सीरिज, बेस्ट बोलर समेत व्यक्तिगत पुरुस्कार भी प्रदान किया गया| जहाँ श्री उपाध्याय ने खिलाडियों हा हौसला अफजाई करते हुए कहा बाराबनी विधानसभा में प्रतिभावों की कमी नहीं है, बस उन्हें निखारने की जरुरत है, आज पुरे विधानसभा क्षेत्र में स्वर्गीय मानिक उपाध्याय एवं पप्पू उपाध्याय के चाहने वालों ने खेल के माध्यम से उन्हें अमर बना दिया है, और युवाओं को खेल के लिए मंच भी उपलब्ध कराया है| आयोजक डाबर कोलियर युनाइटेड क्लब अध्यक्ष एवं तृणमूल श्रमिक नेता दिनेश लाल ने बताया आयोजन के इस तीसरे वार्षिक खेल में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, आयोजन में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला है आगामी दिनों में और भी भब्य खेल का आयोजन किया जाएगा| कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सालानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी घासी, उपाध्यक्ष विधुत मिश्रा, सालनपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह, राहुल लाल व क्लब के अन्य सदस्य टोनी खेरा, सुकुमार गोराई, संजीव सिन्हा, राजा चौहान, कुणाल सिंह, कृष्णा नोनिया समेत अन्य उपस्थित रहे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान