सिख सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजीत रंगारंग लोहड़ी के कार्यक्रम समाज के बुजुर्ग भी थिरके






  रानीगंज- बीते 5 वर्ष पूर्व रानीगंज के सिख युवाओं द्वारा गठित सिख सेवा सोसाइटी द्वारा रंगारंग आयोजित लोहड़ी के कार्यक्रम पर रानीगंज के सिख समाज के बुजुर्ग महिला पुरूष एक मंच पर पंजाब की मुख्य लोक नृत्य भांगड़ा एवं पंजाबी लोक गीत पर नृत्य कर ऐसा माहौल बना दिया मानो यह कोयलांचल की धरती नहीं बल्कि पंजाब की धरती हो.मंगलपुर के अनन्या फ़ूड गार्डन के सभागार में एक और जहां जमशेदपुर के सनी भांगड़ा टीम द्वारा प्रस्तुत एक से  बढ़कर पंजाबी नृत्य ने लोगो का मन मोह लिया वहीं उनके साथ युवक युवतियां भी खूब थिरके.इस अवसर पर समाज के वरिष्ट व्यक्ति हरजीत सिंह बग्गा,सुरेंद्र सिंह बग्गा,हरशरण कौर ओबेरॉय , अशोक अरोड़ा, सतपाल सिंह राही,हरविंदर सिंह,सुमित सिंह को सम्मानित किया गया.इस अवसर पर रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधकीय समिति के अध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी लोगो को एक सूत्र में बांधकर हमारी पँजाबी संस्कृति को बनाये रखना है.उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में विशेषत: पंजाब में लोहड़ी का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. पंजाबियों के लिए लोहड़ी पर्व विशेष महत्व रखती है . लोहड़ी की संध्या को आग जलाकर सभी लोग उसके चारो तरफ चक्कर काटते हैं.  जिस घर में नई शादी या बच्चा हुआ होता है, वे लोहड़ी को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं, लोहड़ी को पहले तिलोड़ी कहा जाता था . यह शब्द तिल तथा रोडी (गुड़ की रोड़ी) शब्दों के मेल से बना है, हलांकि समय के साथ इसमें बदलाव हुआ और इसे लोहड़ी के नाम से बुलाया जाने लगा लोहड़ी का पर्व देश भर में मनाया जाता है. खास करके पंजाब में फसल काटी जाती है और नई फसल बोई जाती है. इसे किसानों का नया साल भी कहा जाता है.  इस अवसर पर उपस्थित समाज के सभी वरिष्ट व्यक्तियो ने सिख सेवा सोसाइटी के इस कदम को मुक्त।कंठ से सराहा.कार्यक्रम के दौरान पंजाबी संस्कृति को ध्यान ने रख कर लोहड़ी के सभी रस्म निभाये  गये.

आयोजन को सफल बनाने से सिख सेवा सोसाइटी के मनमीत सिंह,सेंकी सिंह,दीपक सिंह, बलजीत सिंह,मनदीप सिंह,अमित सिंह सह अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता