श्री दुर्गा सेवा समिति ने पांच कन्याओं का विवाह करवाया






 जामुड़िया : गणतंत्र दिवस ओर सरस्वती पुजा के उपलक्ष्य में गुरुवार को श्री दुर्गा सेवा समिति द्वारा पाँच जोड़ो को सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया. विवाह से पहले दोनों वर वधु दोनों पक्षों के लोगो को।लेकर बारात निकाली गई .यह बारात ठाकुरबाड़ी हाट तला मंदिर से आरंभ होकर बाटामोड़,जामुड़िया बाईपास, नंदीमोड़, पेट्रोल पंप होते हुए वापस ठाकुरबाड़ी प्रांगण में पहुँची. ततपश्चात मंदिर प्रांगण स्थित शक्ति मंडप में 5 कन्याओं को परिणय सूत्र में बांधा गया. वरमाला ठाकुरबाड़ी में किया गया, सभी जोड़ी को विवाह प्रमाणपत्र दिया गया.इस मौके पर श्री दुर्गा सेवा समिति की ओर से जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, वार्ड पार्षद चार के पार्षद शेख शानदार, सुपर समेल्टर्स के अधिकारी अरुण तुलसियान, श्याम सेल के।महाप्रबंधक अलोक मिश्रा को पुष्पगुच्छ एवं दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि श्री दुर्गा सेवा समिति की ओर इस वर्ष दूसरी बार सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया है. दुर्गोत्सव के मौके पर विजय दशमी तिथि को शुभ माना गया है .उस दिन भी सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया था. आज एक बार फिर से वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सामुहिक विवाह का आयोजन कर बहुत ही सराहनीय कदम उठाया गया , वही संस्था के सचिव पवन कुमार मावण्डिया ने कहा कि हमारी संस्था का प्रयास है कि आने वाले समय में वृहद रूप में सामुहिक विवाह का आयोजन किया जाय. अगर कोई भी आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति अपनी पुत्री के विवाह के लिए संपर्क करते हैं समिति इस पर विचार करेगी. इस मौके पर ओमप्रकाश चौधरी, मानिकचंद साहुवाला, मनोज अग्रवाल , कन्हैया केसरी, धनंजय पाठक, प्रवीण बंसल, सुशील कुमार मावण्डिया, कमल शर्मा, बिमल जैन प्रमुख रूप से उपस्थित थे .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता