महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आसनसोल नगर निगम द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आसनसोल नगर निगम एनयूएलएम विभाग के सहयोग से अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आसनसोल नगर निगम द्वारा गुरुवार को नगर निगम के तीसरी मंजिल पर स्थित नए भवन में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर वसीम उल हक, एनयूएलएम विभाग की एमएमआईसी इंद्रानी मिश्रा, एमएमआईसी गुरदास चटर्जी आदि उपस्थित थे। इन सभी ने फीता काटकर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। इस विषय में इंद्रानी मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। इसी क्रम में आज यहां एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। अगले 20 दिनों में यहां 400 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा नगर निगम द्वारा इनके रोजगार की भी व्यवस्था की जाएगी। इन प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा सरकारी कार्यों को भी कराया जाएगा जिसका मेहनताना इन्हें मिलेगा। यहां पर दो तरह के प्रशिक्षण दिए जाएंगे एक जिन्हें सिलाई के विषय में कोई जानकारी नहीं है उन्हें बेसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं दूसरा जो थोड़ी बहुत सिलाई जानती है उन्हें अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वह सिलाई में दक्ष हो सके। इस तरह का प्रशिक्षण शिविर आसनसोल नगर निगम के कुल्टी, जामुड़िया एवं रानीगंज में भी लगाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात