आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 65 के निर्दलीय विधायक तृणमूल में शामिल




आसनसोल : नगर निगम के वार्ड संख्या 65 के निर्दलीय पार्षद नदीम अख्तर उर्फ बबलू तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।मालूम हो कि नदीम अख्तर पहले तृणमूल में ही थे परंतु चुनाव के वक्त टिकट नहीं मिलने के कारण वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा था और विजय हुए थे। रविवार को आसनसोल के राहालेन स्थित तृणमूल पार्टी कार्यालय में एक बैठक के दौरान वे तृणमूल में शामिल हुए। इस बैठक में पश्चिम बर्दवान जिले के तृणमूल विधायक ब्लॉक अध्यक्ष के साथ पार्टी के क्रियाकलापों की भविष्य को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। मौके पर राज्य मंत्री मलय घटक, जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी, आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक एक के अध्यक्ष गुरदास चटर्जी, भानु बोस आदि उपस्थित थे। नदीम अख्तर के तृणमूल में शामिल होने के बाद मंत्री मलय घटक ने बताया कि नदीम अख्तर फिर से तृणमूल में शामिल हो गए हैं। वह किसी कारणों से नगर निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए थे एवं जीतने के बाद भी उन्होंने तृणमूल के लगभग हर कार्यक्रम में शामिल हुए एवं अपना सहयोग दिया। उनके तृणमूल पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए फिर से तृणमूल में शामिल कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त