क्रिसमस के अवसर पर केक की बिक्री जोरो पर






रांनीगंज-शनिवार को धुमधाम से क्रिसमस मनाया जाएगा, क्रिसमस का मतलब है विभिन्न प्रकार के केक का आनंद. भारत के अन्य भागों के साथ-साथ रानीगंज में भी क्रिसमस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम होते हैं. विगत दो वर्षों में कोरोना की स्थिति के कारण त्योहारों को धुमधाम से मनाया नही जा सका था , लेकिन इस बार रानीगंजवासी अपने सभी त्योहार के दिनों में कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं.इसलिए इस बार केक खरीदार क्रिसमस डे पर केक खरीदने आ रहे हैं.रानीगंज बाजार में लगभग हर जगह तरह-तरह के केक मिल रहे हैं. पेस्ट्री, फुट केक, वेज केक से लेकर तमाम दुकानों पर तरह-तरह के केक नजर आने लगे हैं. शहर में बेकरियों द्वारा बनाए गए केक के साथ-साथ विभिन्न कंपनियों द्वारा बनाए गए केक की भी इस बार काफी मांग है. विक्रेताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए, खरीदारों की पसंद को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने अपनी दुकानों में दस रुपए से लेकर हजार रुपए तक के विभिन्न प्रकार के केक रखे हुए हैं, जिन्हें खरीदने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. वहीं, कई लोग क्रिसमस के दौरान अपने घरों को सजाने के लिए तरह-तरह की सामग्री खरीद रहे हैं, ऐसे में लोगों की भीड़ को संभालते -संभालते कई दुकानदारों को हलकान परेशान भी दिखे,केक की बिक्री को लेकर दुकानदारों के चेहरे पर भारी खुशी देखे गए.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता