भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधान अटलबिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस पालन







 जामुड़िया : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भाजपा के विभिन्न कार्यालयों में केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मदिन पालन की गई .वार्ड संख्या दो स्थित पुनियाटी भाजपा कार्यालय में भाजपा के सदस्य संतोष सिंह के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान बच्चों में बिस्किट एवं चॉकलेट का वितरण किया गया. इस मौके पर शंकर घोष, बबलू हांसदा,जग्गू हाड़ी अनिरुद्ध पासवान आदि उपस्थित थे .एनएच दो स्थित बोगड़ा सिनेमा हॉल के समीप बीजेएमएम जिला कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मदिवस पर केक काटकर बच्चों में वितरण किया गया. इस मौके पर प्रमोद पाठक सुशील जोशी, विनय झा विष्णु पाठक मुख्य रूप से उपस्थित थे . इस मौके पर भाजपा नेता प्रमोद पाठक एवं संतोष सिंह ने कहा कि देश के पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी भारत की जनता के दिलो पर आज भी राज करते हैं .इंदिरा गांधी के बाद अटल जी ही एक ऐसे प्रधानमंत्री थे. जिन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर पूरे विश्व में आधुनिक भारत की नींव डाली थी जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण शक्तिशाली हो गई है, वहीं भाजपा की और से कुनुस्तोरिया कोलयरी के भाजपा कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार