रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के धरना मंच पर पहुंचे मंत्री मलय, मांगों का किया समर्थन




आसनसोल : आसनसोल रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा पिछले 4 दिनों से रेलवे से पुनर्वास की मांग पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार को राज्य की कानून और श्रम मंत्री मलय घटक प्रदर्शनकारियों के धरना मंच पर पहुंचे और उनकी मांगों का समर्थन किया।इस मौके पर उनके साथ आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, पार्षद गोपा हलदर,आशा प्रसाद, उत्पल सिन्हा,फंसाबी आलिया ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पार्थ आचार्य सचिव आशीष कुमार चटर्जी के साथ कई दुकानदार उपस्थित थे। इस मौके पर आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि डीपू पाड़ा बाजार के दुकानदार पिछले 1 बरस से पुनर्वास कि मांग पर आंदोलनरत है। क्योंकि रेलवे के द्वारा उन्हें दुकान हटाने के लिए नोटिस जारी की गई है। दुकान नहीं हटाने पर रेलवे ने दुकानें तोड़ने की चेतावनी दी है।लेकिन यह पश्चिम बंगाल है। यहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी है। जिन्होंने स्पष्ट भाषा में निर्देश दिया है कि रेलवे के द्वारा बिना पुनर्वास किए हुए किसी भी व्यक्ति को नहीं हटाया जा सकता है। इसके लिए जो भी लड़ाई करनी पड़ेगी। हम लड़ाई करने के लिए तैयार हैं। मंत्री ने कहा कि मैं आप लोगों के साथ खड़ा हूं। रेलवे फ्रंट कारीडोर बनाना चाहती है। जो डानकुनी से लुधियाना तक जाएगा यह कारीडॉर रेलपार होकर गुजरेगा।इसके लिए सभी से बातचीत कर उन्हें अपने विश्वास में लेकर करना होगा। जबरन हटाना नहीं चलेगा। उन्होंने दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि कोई भी विपद आएगी। सबसे पहले वह स्वयं खड़े रहेंगे।आप लोग अपना आंदोलन जारी रखिए। उन्होंने कहा कि मैं आसनसोल के डीआरएम को पत्र लिखकर उनसे समय मांगूंगा और वहां जाकर इस मुद्दे पर बातचीत करूंगा।इस मुद्दे को मुख्यमंत्री तक भी पहुंचाऊंगा। वही चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि जो जमीन मालिक दुकानदारों को किराए में मकान दिए थे। उनसे भी अनुरोध है कि इनके भी भविष्य के बारे में मकान मालिक सोचे ताकि इनका भी परिवार का पालन पोषण हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल