व्यवसायीयों की समस्या के समाधान को लेकर 22 दिसंबर को सृनर्जी का आयोजन




आसनसोल : व्यवसाय को बढ़ावा देने और व्यवसायीयों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए राज्य सरकार आसनसोल में सृनर्जी का आयोजन करेगी।यह आयोजन 22 दिसंबर को आसनसोल बीएनआर स्थित रविंद्र भवन में किया जाएगा।इस सृनर्जी में किसका किसका स्टॉल लगे और किसको आमंत्रित किया जाए।इस मुद्दे को लेकर सोमवार को पश्चिम बर्दवान जिला के जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने जिला शासक कार्यालय के अड्डा हॉल में एक बैठक आयोजित की। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक के बाद आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने बताया कि राज्य सरकार 22 दिसंबर को आसनसोल के रविंद्र भवन में सृनर्जी का आयोजन करेगी। अगले साल यह आयोजन दुर्गापुर में किया गया था। हमलोगों की मांग थी कि एक बार आसनसोल में भी सृनर्जी का आयोजन किया जाए।ताकि यहां के व्यवसायियों को भी इसका लाभ मिल सके। सृनर्जी में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे।जहां व्यवसायी अपनी समस्या का निराकरण कर सकते हैं।वही फास्बैकी के महासचिव जगदीश बागड़ी ने कहा कि आसनसोल में सृनर्जी का आयोजन होने से यहां के चेंबर ऑफ कॉमर्स की दायित्व बढ़ जाता है की सृनर्जी को कैसे सफल बनाएं। हमलोगों ने इसमें ईसीएल, सेल और सीएलडब्लू के प्रतिनिधि को भी बुलाने का मांग किए हैं।ताकि वे लोग भी आकर बताएं कि यहां के स्थानीय व्यवसायियों से क्या ले सकते हैं। ताकि यहां के स्थानीय व्यवसायियों का व्यवसाय में बढ़ावा मिले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता