शराब पीने के लिए 100 लोहे के प्लेट चोरी किया.




 रांनीगंज-चोरी के आरोपी 19 वर्षीय युवक ने बताया कि वह शराब के नशे में चोरी कर रहा था. नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने बार-बार चोरी की है. इस बार भी 19 साल के गोलू सोनी ने शराब की लत के लिए ही रानीगंज के तार बंगला इलाके में 100 लोहे की प्लेट चोरी की है. शुक्रवार की रात रानीगंज थाना की पुलिस ने गोलू सोनी को जाल बिछाकर पकड़ लिया. उसके बाद उससे पूछताछ की गई और तार बांग्ला से चोरी किए गए लोहे के लगभग 100 प्लेट बरामद किए गए. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चार दिसंबर को रानीगंज के मोल डांगा क्षेत्र में मांगलिक भवन के सामने निर्माणाधीन मकान से गोलू सोनी ने यह ढलाई लोहे की प्लेट चुरा ली थी. लोहे प्लेट के मालिक शेख शरीफुल, जो गिरजापाड़ा के रहमत नगर के निवासी हैं और पेशे से राजमिस्त्री हैं उन्होंने रानीगंज पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराए. जांच के दौरान शुक्रवार की रात पुलिस द्वारा छापेमारी कर गोलू सोनी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद रानीगंज के कई इलाकों में तलाशी कर चोरी के 100 लोहे के प्लेट बरामद किए.शनिवार को आरोपी को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया.शनिवार को जब पुलिस आरोपी को कोर्ट ले जा रही थी तो उससे चोरी की इस घटना के बारे में पूछा गया तो उसने कबूल किया कि वह नशे की आदत के कारण चोरी करता था. पुलिस सूत्रों के अनुसार यही गोलू सोनी दुर्गापुर के कई इलाकों में चोरी की घटनाओं से जुड़ा है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह क्षेत्र में किसी अन्य चोरी की घटना में शामिल था या नहीं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली