गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज गोशाला से निकाली गई शोभा यात्रा







 रांनीगंज-गोपाष्टमी मेले के अवसर पर रानीगंज की 70 वर्षीय कोलकाता पिंजरा पोल सोसायटी द्वारा संचालित रानीगंज गोशाला में पिछले दो वर्षों में कोरोना काल में किसी तरह से ही गोपाष्टमी मनाई गई, लेकिन इस वर्ष रानीगंज में गोपाष्टमी के दिन रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई . इस अवसर पर सोमवार सुबह रानीगंज गोशाला प्रशासन ने विभिन्न वाद्य यंत्रों की मदद से रंगारंग शोभायात्रा का आयोजन किया और इस रंगारंग शोभायात्रा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया ‌. इस दिन इस्कॉन मंदिर दुर्गापुर के सदस्यों ने शहर में विभिन्न संगीत वाद्ययंत्रों के साथ हरिनाम संकीर्तन किया. इस अवसर पर गोशाला की गायों को बेहतरीन तरीके से सजाया गया ,जिसमें गौशाला के एक छोटी देशी गाय विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी . इस शोभायात्रा ने पुरे शहर की परिक्रमा की. शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए जगह-जगह भक्तों ने या तो फूलों की बारिश कर या फिर सजी हुई गायों को गुड़, रोटी आदि खिलाकर गोपाष्टमी का त्योहार मनाया. इस शोभायात्रा में रानीगंज के विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने भी विशेष रूप से भाग लिया . रांनीगंज गौशाला के अध्यक्ष ललित खैतान।ने बताया कि दो वर्षों तक गोपाष्टमी का त्योहार किसी भी तरह मनाया गया था, लेकिन इस बार वह लोग कोई कमी नहीं रखना चाहते थे, इसलिए भव्य तथा रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें मारवाड़ी युवा मंच, श्याम बालमंडल,श्री राणीसती सत्संग समिति सहित कई सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि इसके उपरांत गौशाला में सारा दिन दान प्रक्रिया जिसमें गौ दान,तुला दान दलिया,गौ ग्रास दान में भक्तगण दान करेंगे. शाम को एक मेले का भी आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि इस्कान की तरफ से मेले में भजन कीर्तन तथा सन्ध्या आरती के कार्यक्रम भी किए जाएंगे.

इस आयोजन को सफल बनाने में गौशाला कमिटी के सचिव विमल लोहिया,कोषाध्यक्ष श्रवण कानोडिया,दीपक कालोटिया,किशन दारूका,गोपाल सरावगी,दीपक झुनझुनवाला,गोपाल खेड़िया, आदित्य मूंधड़ा, सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात