रानीगंज के सब्जी बाजार में पानी की किल्लत,सब्जी एवं मछली विक्रेता परेशान






रानीगंज -रानीगंज के शिव मंदिर रोड स्तिथ मुख्य सब्जी बाजार के सब्जी एवं मछली पट्टी में पानी की आपूर्ति न होने से बाजार के सभी व्यापारी और बाजार सब्जी विक्रेता से लेकर मछली विक्रेता तक परेशान हैं. लंबे समय तक रानीगंज का मुख्य बाजार रानीगंज शहर के ठीक बीच में रोज इलाके के सैकड़ों व्यापारी अपनी सब्जी लेकर यहां आकर दुकान लगाते हैं .रानीगंज के इस मुख्य बाजार में रोजाना सैकड़ो की संख्या में विक्रेता सब्जी और घरेलू सामान बेचने के लिए जुटते हैं, लेकिन इस मुख्य बाजार में पानी की आपूर्ति न होने से दुकानदार को परेशानी उठानी पड़ती है. स्थानीय दुकानदार कई बार नगर निगम के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कुछ उपाय नहीं हुआ,हालांकि रानीगंज बोरो के अभियंता कौशिक सेनगुप्ता ने कहा कि उन्हें जलापूर्ति की असुविधा के बारे में जानकारी मिली है और जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए वह पहल करेंगे. अब देखना यह है कि इस समस्या का समाधान कब होता है,क्योंकि लंबे अरसे से यहां पानी की समस्या चली आ रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात