विभिन्न मांगों को लेकर एटक द्वारा विरोध प्रदर्शन




 जामुड़िया - ईसीएल के सातग्राम एरिया क्षेत्र के निम डांगा प्रोजेक्ट स्थित सातग्राम इनकलाइन में एटक से सम्बद्ध कोलियरी मजदूर सभा की ओर से सोमवार को विभिन्न मांगो को लेकर मैनेजर कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रर्दशन कर घंटों धरना देकर प्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा . इस मौके पर कोलियरी मजदूर सभा के कार्यकारी गोपालशरण ओझा ने कहा कि 11 वां वेतन बोर्ड को जल्द से जल्द लागू करना होगा ,तो नहीं 2023 में यूनियन के दवारा बड़े अंदोलन पर जायेंगे. इसीएल के ठेका मजदूरों को उच्च अधिकारी कमिटी गठन के अनुसार उनका वेतन भुगतान करना होगा. खदान दुर्घटना को रोकने के लिए खदानों में पूरी सुरक्षा वयवस्था देना होगा, जहाँ पर इसीएल जमीन ले रही उस जमीन के बदले जमीन मालिक को तुरंत ही नौकरी देना होगा. सातग्राम इनकलाइन मे कार्य करने वाले विष्णुदेव नोनिया को सर्विस लिंक प्रमोशन (एसएलपी) एरियर भुगतान जल्द से जल्द करना होगा, जो जहाँ पर श्रमिक कार्य कर रहे हैं उन्हे उसी जगह पर रखना होगा .अवकाश ग्रहण करने वाले इसीएल श्रमिक को उसी दिन ही फेयरवेल(सम्मान समारोह) करवाना होगा. इस क्षेत्र के कॉलोनी में उगे झाड़ीयो को साफ सफाई समय समय पर करवाना होगा. स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करना होगा.समय पर श्रमिको को पदोन्नति करना होगा. 441 इसीएल के खदानों को पूंजीपतियो के हाथों सोपना नहीं चलेगा.श्री ओझा ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन 21 नवंबर से 30 नवंबर तक संगठन द्वारा प्रत्येक कोलियरी में की जाएगी,ततपश्चात सभी एरिया कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन की जाएगी.इस अवसर पर कोलियरी मजदूर सभा के सचिव मंडली के सदस्य रमेश सिंह, जयकिशन मिश्रा ,सुशील कुमार दे ,आलमगीर मियाँ ,विष्णुदेव राॅय, इसराइल मियाँ आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर