आसनसोल : निखिल बंग शिक्षक समिति आसनसोल महकमा शाखा और निखिल बंद प्राथमिक शिक्षक समिति पश्चिम बर्दवान जिला शाखा के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को एक धिक्कार सभा की गई। यह सभा आसनसोल के बीएनआर स्थित रविंद्र भवन के समक्ष किया गया। जिसमें संस्था के संपादक अनिल बाग समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।इस मौके पर अनिल बाग ने बताया कि बीते 23 नवंबर को डीए की मांग पर शिक्षक लोकतांत्रिक रूप से प्रदर्शन कर रहे थे।लेकिन शिक्षकों के आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस ने उनके ऊपर बर्बरता रूप से लाठीचार्ज की। शिक्षकों की पिटाई की गई। जिसके विरोध में आज हम लोग सरकार को धिक्कार देने के लिए इस धिक्कार सभा का आयोजन किए हैं। पश्चिम बंगाल की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त होने के कगार पर चली गई है। क्योंकि जो लोग अयोग्य हैं। वह टीएमसी के नेताओं मंत्रियों को पैसा देकर नौकरी हासिल कर लिए हैं। जबकि जो लोग योग्य हैं। वह 1 साल से सड़क पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं। राज्य की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए हमलोग आंदोलनरत हैं। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी। तब तक हम लोग संघर्ष करते रहेंगे।