रानीगंज रेलवे रीक्रिएशन क्लब की पूजा का डीआरएम परमानंद शर्मा ने किया उद्घाटन




रांनीगंज-रानीगंज रेलवे रिकरेक्शन क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का इस साल 67 वां साल है. आसनसोल रेल अनुमंडल के डीआरएम परमानंद शर्मा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर इस पूजा का उद्घाटन किया . इस अवसर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस क्षेत्र के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया पूजा कमेटी के सचिव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष पूजा का अलग तरीके का आकर्षण रखा गया है . काफी भव्य रुप से पंडाल का निर्माण किया गया है.पंडाल का थीम प्रकृति के शान्त वातावरण है. डीआरएम परमानंद शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार दुर्गा पूजा है सभी धर्मों के लोग इस पूजा का आनंद उठाते हैं . उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है वह काफी अच्छा है यहां पर इतनी ज्यादा जगह है कि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी. उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की अग्रिम बधाई दी.इसके साथ ही उन्होंने कहा रानीगंज रेलवे रिक्रिएशन क्लब की पूजा बहुत आकर्षक बनाई गई है ,प्रतिदिन यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा इतने उत्साह से बच्चे नृत्य संगीत की प्रस्तुति कर रहे हैं एवं श्रोता गण भी आनंद उठाये. यही पश्चिम बंगल का गौरव है कि दुर्गा पूजा में सभी संप्रदाय के लोग मिलजुलकर काफी आनंद से 4 दिनों का उत्सव मनाते हैं. इस अवसर पर सीनियर डिविजनल इंजीनियर सचिन सुमन, डिविजनल कमर्शियल मैनेजर, शांतनु चक्रवर्ती, सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर राहुल राय, चैंपियन सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक कौशल कुमार सिंह ,रानीगंज स्टेशन प्रबंधक अरुण शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता