बांकुड़ा-पीबी टीवी एवं सुरक्षा की तरफ से बांकुड़ा के श्रेष्ठ 4 पूजा पंडाल को किया गया पुरस्कृत . पुरस्कृत पंडालों में बांकुड़ा शहर के इंदारागोड़ा हरेश्वर मेला सार्वजनिक दुर्गा पूजा , देशेर बांध सार्वजनिक दुर्गा पूजा, प्रणवानंद पल्ली सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं पुआबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा शामिल है. मौके पर महाषष्टी के दिन पीबी टीवी के तरफ से इंदारा गोड़ा हरेश्वर मेला के कमेटी के सचिव रमेश मुरारका एवं सदस्यों के हाथों स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. जिसके उपरांत देशेर बांध की कमेटी के सचिव देवाशीश लाहा के हाथ पुरस्कार प्रदान किया गया .मौके पर उपस्थित बांकुडा सदर महकमा शाशक सुशांत भक्त समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे .वहीं बांकुड़ा शहर के प्रणवानंद पल्ली सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी के सचिव बापी चक्रवर्ती के हाथों स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जहां केदारनाथ अमरनाथ सहित 9 ज्योतिर्लिंग की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है . बाकुड़ा शहर के संलग्न पुआबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के सचिव विदेश पात्र के हाथ मोमेंटो एवम प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ,पुआबगान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल स्वर्ग- नरक को दर्शाया गया है. मौके पर उपस्थित थे पी बी टीवी एवं सुरक्षा की तरफ से बिमल देव गुप्ता, दलजीत सिंह, जितेंद्र त्रिवेदी,मारवाड़ी मित्र परिषद रांनीगंज के अध्यक्ष सावर सिंघानिया ,अनूप राय ,प्रणव बैरागी उपस्थित रहे . पूजा कमेटी के सदस्यों की तरफ से पीबी टीवी के इस उत्साहवर्धक कार्य की सराहना की गई एवं कमेटी की तरफ से कहा गया सम्मान पाने से हमारा उत्साह बढ़ता है.



0 टिप्पणियाँ