रानीगंज- दुर्गा पूजा के विभिन्न पूजा मंडप के साथ 91 नंबर वार्ड गिरजा पाड़ा स्थित वाई सलेन मेथोडिस्ट चर्च में अड्डा के चेयरमैन सह रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी की पहल पर एक हाई मास्ट लाइट के उद्घाटन किया गया .ज्ञात हो कि इस 100 वर्ष प्राचीन चर्च का सौंदर्यीकरण भी अड्डा के द्वारा किया गया है. चर्च के आसपास के अंधकार को इस हाई मास्ट लाइट ने दूर किया, हाई मस्ट लाइट के लगने से चर्च के सदस्यों में भारी खुशी देखी गई, और उन्होंने तापस बनर्जी को तहे दिल से शुक्रिया किया. चर्च के पूर्व सचिव सुभाशीष दास ने बताया कि उनकी काफी समय से चर्च के सौंदर्यीकरण और हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग थी, उनकी मांग को सुनते हुए अड्डा की पहल पर यह कार्य संपन्न हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर वार्ड नंबर 91 के पार्षद राजू सिंह,चर्च के रेवरन सुमंत दास ,सचिव अल्फ्रेड दफादार सहित स्थानीय निवासी गण.




0 टिप्पणियाँ