रानीगंज के तिराट ग्राम पंचायत क्षेत्र के तिराट गांव में नवमी की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी और दो युवक घायल हो गये जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के संबंध में ज्ञात हुआ है कि नवमी की रात तीन युवक मोटरसाइकिल से दुर्गा दर्शन के लिए आसनसोल निकले थे, उसके बाद रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गए। घटना आसनसोल दक्षिण थाने के कालीपहाड़ी स्टेशन के नीकट एक कलवर्ट के पास हुई । रात में रौशनी सही नहीं होने के कारण बाइक चला रहे युवकों के बाइक को पीछे से ऑटो द्वारा धक्का मारने से गार्डवाल से टकराने से क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर 27 वर्षीय राकेश पाल की मौके पर ही मौत हो गयी । उनके दो साथी पिंटू दास और तापस थंडर को गंभीर रूप से घायल होने पर आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । महानवमी की रात हुई घटना के तत्काल बाद आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निमचा फांड़ी से संपर्क किया और मृतकों व घायलों का बचाव कर जिला अस्पताल भिजवाया । इस घटना के बाद दशमी के दिन की दोपहर जब मृतक राकेश पाल का शव पोस्टमार्टम के बाद तिरात गांव पहुंचा तो गांव में मातम छा गया. क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल गोलकीपर की आकस्मिक मौत से हर कोई सदमे में है ।



0 टिप्पणियाँ