रानीगंज-रविवार की रात रानीगंज के तिराट भगत सिंह जूनियर टीम की तरफ से 24 टीमों को लेकर एक फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन तिराट के कल्यानेश्वरी फुटबॉल मैदान में किया गया.इस टूर्नामेंट में मुख्य रूप से सातग्राम एरिया के महाप्रबंधक एके आनंद और स्वामी शिवानंद जी महाराज ने उपस्थित होकर खेल का उद्घाटन किया,. कोलकाता एफ सी दक्षिण टीम और आसनसोल गारुई फुटबॉल टीम के बीच सर्वप्रथम मैच खेला गया. इस मैच में कोलकाता फुटबॉल दल ने गारुई फुटबॉल दल को 1/0 गोल से हराया. विजय टीम ने ट्रॉफी के साथ 22 हजार नगद और पुरस्कार प्राप्त किया, रनरअप टीम ने ट्रॉफी के साथ 18 हजार रुपए नगद पुरस्कार के तौर पर पाया, और मैन ऑफ द मैच विजय टीम के सौरभ रहें. खेल के पश्चात पंचायत समिति के सभापति विनोद नोनिया, पंचायत सदस्य शिवदास चटर्जी, जीवन बनर्जी, असीम राय और परेश मंडल ने मुख्य रूप से खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया.


0 टिप्पणियाँ