आसनसोल : आसनसोल के समुचित विकास को लेकर एवं विकास में बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से आसनसोल नगर निगम के भाजपा पार्षदों ने मेयर विधान उपाध्याय से औपचारिक मुलाकात की। भाजपा के पार्षदों में विपक्ष की नेत्री चैताली तिवारी, गौरव गुप्ता, इंद्रानी आचार्य, अमित तुलसियान आदि मौजूद थे। एक विषय में गौरव गुप्ता ने बताया कि आसनसोल का विकास तेज गति से हो एवं विकास कार्यों में हो रही बाधा को दूर करने को लेकर आज हमलोगों ने मेयर से औपचारिक मुलाकात की। मेयर ने आश्वासन दिया है कि विकास में तेजी लाई जाएगी एवं सभी बाधाओं को दूर किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ