रानीगंज-नागालैंड पुलिस ने रानीगंज के मंगलपुर उद्योगिक नगरी स्तिथ सृष्टि सीमेंट लिमिटेड नामक कारखाना के श्याम सुंदर मावण्डिया एवं नरेश कुमार मावण्डिया के खिलाफ अच्छी सीमेंट के बजाय निम्न गुणवत्ता वाला सीमेंट उपलब्ध कराने की शिकायत के बाद मंगलवार को सृष्टि सीमेंट लिमिटेड कंपनी के श्याम सुंदर मावण्डिया को गिरफ्तार कर आसनसोल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया,जहां उसके जमानत अर्जी को निरस्त कर ट्रांजिट रिमांड पर नागालैंड पुलिस के हवाले कर दिया गया.. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार बीते 10 अगस्त 2021 को दीमापुर के नेशनल ट्रेडिंग के चीफ मार्केटिंग अधिकारी हेरोकासुमि ने 1320 मेट्रिक टन सीमेंट का आर्डर सृष्टि सीमेंट को डित था. 14 अगस्त 2021 को नागालैंड के दीमापुर,नाहरबारी स्तिथ नेशनल ट्रेडिंग को 88 लाख 33 हजार 332 रुपये 93 पैसे 1332 मीट्रिक टन सीमेंट की आपूर्ति सृष्टि सीमेंट ने किया था ,जिसका भुगतान नेशनल ट्रेडिंग ने कर दिया था. लेकिन नेशनल ट्रेडिंग का आरोप है कि सृष्टि सीमेंट द्वारा उन्हें दिए जाने वाले अच्छी गुणवत्ता वाले सीमेंट के बजाय निम्न गुणवत्ता वाले सीमेंट की आपूर्ति की गई थी, जिसकी शिकायत उसके थोक एवं खुदरा विक्रेता ने किया.इसके गुणवत्ता के जांच के लिए दो इंजीनियर द्वारा सीमेंट के गुणवत्ता को टेस्ट कराए गए,इस जाँच में भी सीमेंट की गुणवत्ता निम्न पाई गयी
इस घटना के बाद नेशनल सीमेंट द्वारा सृष्टि सीमेंट को कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन सृष्टि सीमेंट द्वारा कोई पहल नहीं की गयी. आखिरकार उन्होंने नागालैंड पुलिस से संपर्क किया. मंगलवार को नागालैंड के पूर्वपुर थाने के तीन पुलिस अधिकारी रानीगंज पहुंचे और सृष्टि सीमेंट के श्याम सुंदर मावण्डिया गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर ले गये. दूसरी और इस संबंध में सृष्टि सीमेंट के नरेश कुमार मावण्डिया ने बताया कि नागालैंड के उक्त सीमेंट विक्रेता को कई माह पहले उसके आर्डर के आधार पर नागालैंड सीमेंट आपूर्ति की गयी थी.उसका भुगतान भी उनलोगों ने कर दिया था ,हटात कुछ माह पहले उनलोगों ने निम्न मान का सीमेंट भेजने का आरोप लगाते हुए केस कर दिया,फिलहाल में बाहर हूँ, रानीगंज आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, वहीं उन्होंने कहा कि कंपनी ने कोई निम्न गुणवत्ता का सीमेंट नहीं भेजा. गौरतलब है कि इससे पहले भी रानीगंज-जामुड़िया समेत कई हिस्सों में सीमेंट धोखाधड़ी के मामले सामने आ चुके हैं.कई फैक्ट्रियों में मशहूर कंपनियों के नाम से भी नकली सीमेंट उत्पादन के मामले भी सामने आ चुके हैं.इस बार रानीगंज मंगलपुर का नाम सामने आया है.इससे अंचल के उद्योगपतियों में चर्चा का विषय बनी हुई है.


0 टिप्पणियाँ