जामुड़िया-मछली लदा पिकअप वैन हाईजैक होने के बाद जामुड़िया थाने की पुलिस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के चंद घंटों के अंदर ही बरामद कर झारखंड के चिरकुंडा के रहने वाले युवक विपुल सिंह को गिरफ्तार किया.मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को लगभग एक लाख रुपये के रोहू और कतला मछली से लदी एक पिकअप वेन पूर्वी मेदिनीपुर से पटना जा रही थी. उसी समय जामुड़िया बोगड़ा के सामीप दो युवकों ने मछली से लदे उक्त पिक अप वेन को हाईजैक कर लिया.जिसकी शिकायत पिक अप वेन मालिक ने श्रीपुर फांडी में तत्काल शिकायत दर्ज कराए,श्रीपुर पुलिस ने भी तत्काल संज्ञान लेते हुए झारखंड के चिरकुंडा इलाके से उक्त वाहन सहित विपुल सिंह को गिरफ्तार किया.पुलिस सूत्रों के अनुसार युवकों द्वारा बोगड़ा इलाके से पिक अप वेन को हाइजेक करने के पश्चात झारखंड के डीबुरडीह चेक पोस्ट के पास वाहन में मौजूद मछलियों को दो तालाब में फेंक कर मछली के साथ आए मछुआरों को वहां छोड़ दिया एवं बदमाश पिकअप वैन लेकर भाग गए. शनिवार दोपहर बाद जब मछुआरों ने अपहरण की शिकायत जामुड़िया थाने के श्रीपुर चौकी में शिकायत की तो पुलिस ने तत्काल घटना की जांच शुरू कर दी. कल शाम श्रीपुर चौकी के आईसी शेख रियाजुद्दीन और पुलिस की एक विशेष टीम ने झारखंड सीमा के चिरकुंडा इलाके से उक्त पिक अप वेन को बरामद किया. साथ ही पुलिस ने अपहरण की इस घटना में शामिल विपुल कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को रविवार को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया. पुलिस उसके दूसरे साथी की तलाश में जुटी है.वहीं विपुल सिंह का कहना है कि वह पैसा पाता था,इसलिए उनपर दवाब डालने के लिए ऐसा किया था.पुलिस आरोपी के रिमांड पर लेकर पूरे मामले की जांच करेगी.


0 टिप्पणियाँ