बांकुड़ा -बांकुड़ा जिला सूचना एवं संस्कृति विभाग के तत्वाधान में एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के लोक कलाकारों को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बांकुड़ा रविंद्र भवन में किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन बांकुडा नगर पालिका चेयरमैन अलका सेन मजूमदार ,एडीएम (साधारण) प्रलय राय चौधरी एवं बांकुडा सदर एसडीओ सुशांत भक्त की उपस्थिति में हुआ. मौके पर एडीएम श्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा जो सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था योजना शुरू की गई है. इसके अंतर्गत कलाकारों को लाना ही उद्देश्य है. इसके अलावा राज्य सरकार की तरफ से लोक कलाकारों के कला को जीवित रखना भी उद्देश्य है. इसी के लिए सरकार की तरफ से विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए लोक कलाकारों की सहायता ली जाती है .इसके लिए उन्हें उत्साह भत्ता प्रदान किया जाता है .सरकारी योजनाओं का किस प्रकार से लाभ उठाया गया है ,उसके लिए कैसे आवेदन किया जाए उसको लेकर ही कार्यशाला का आयोजन किया गया है.
कार्यशाला के दौरान लोक कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया .

0 टिप्पणियाँ