बांकुड़ा-बांकुड़ा रविंद्र भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के तहत बांकुडा पुलिस द्वारा पूजा गाइड मैप जारी किया गया, एवं कार्यक्रम के दौरान बांकुडा सबडिवीजन इलाके के पूजा कमेटियों को राज्य सरकार की तरफ से जारी किया गया . मौके पर उपस्थित बांकुड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अलका सेन मजूमदार, बांकुडा के डीएम के राधिका अय्यर ,एसपी वैभव तिवारी ,एडीएम , एडिशनल एसपी बांकुरा सदर एसडीओ के अलावा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.
मौके पर बांकुड़ा एसपी वैभव तिवारी ने कहा की पुलिस के नियमों को पालन करना होगा . प्रत्येक पूजा कमेटी को लोकल पुलिस के साथ संपर्क रखने को कहा गया है. पार्किंग की व्यवस्था करने तथा सीसीटीवी लगाने के लिए भी बोला गया है. पुलिस की पुलिस की तरफ से पूरा सहयोग रहेगा ,वहीं पटाखे फोड़ने एवं डीजे माइक के बारे में एसपी का कहना है कि कोई भी चीज नियम के खिलाफ नहीं होनी चाहिए .इसके लिए सभी को जागरूक किया गया है वहीं डीजे बॉक्स ना लगे इसके लिए उसकी पूजा कमेटियों को बोला गया है . जिले के 440 पूजा कमेटियों को चेक प्रदान किया जाएगा. विशेष कार्यक्रम के तहत बांकुड़ा सब डिवीजन के पूजा कमेटियों को चेक दिया गया.
मौके पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने सभी पूजा समितियों समेत उपस्थित लोगों को उत्साह के साथ पूजा मनाने की शुभकामनाएं दी.



0 टिप्पणियाँ