रानीगंज-रानीगंज के अमृत नगर कोलियरी के फुटबॉल मैदान में आदिवासी संग़ठन की ओर एक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. खेल का फाइनल मैच मां माटी मानुष टीम और सुपर हंटर फुटबॉल टीम के बीच खेला गया.जिसमें ट्रायबेकर से मां माटी मानुष टीम जयी हुआ. यह टूर्नामेंट आदिवासी संग़ठन के सचिव अजीत कोड़ा के नेतृत्व में किया गया.खेल में मुख्य अतिथि के तौर पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल उपस्थित हुई. अजीत कोड़ा ने बताया कि भारत की राष्ट्रपति बनी आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू के पदभार संभालने की खुशी में प्रधानमंत्री को शुभेच्छा देने के उद्देश्य से आदिवासी संगठन की ओर से इस मैच का आयोजन किया गया. मौके पर मौजूद विधायक अग्निमित्रा पाल आदिवासी के लोक संगीत पर मंत्रमुग्ध हो उठी. उन्होंने अपना वक्तव्य रखते हुए खेल में हिस्सा लिए एक टीम मां माटी मानुष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि,खेल के बीच में भी तृणमूल राजनीति करना चाहती है, हो सकता है यह पार्टी तृणमूल की हो. लेकिन खेल के बीच में राजनीति करना बिल्कुल भी उचित नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर जगह से तृणमूल की दुर्नीति और दुष्कृती की खबरें आ रही है, अब तृणमूल पार्टी के पास कुछ भी नहीं बचा वो खेल के बीच में भी राजनीति करना चाहती हैं, जिस कारण मुझे हास्यास्पद लग रही है.


0 टिप्पणियाँ