संत श्री नामदेव जी महाराज के जन्म दिवस पर पौधारोपण






आसनसोल : ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान के संत शिरोमणि सह अंतराष्ट्रीय प्रचारक प्रभारी श्री नामदेव जी महाराज के 40 वां जन्म दिवस के अवसर पर ब्रह्मविद्या विहंगम योग के सभी देश-विदेश शाखाओं द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। इस दिन स्वयं संत श्री नामदेव जी महाराज ने पौधारोपण कर अपना जन्म दिवस मनाया। इसी क्रम में पश्चिम बर्दवान जिला केंद्र महर्षि सदाफल देव निंघा आश्रम एवं उखड़ा आश्रम द्वारा भी संत श्री नामदेव जी महाराज का जन्म दिवस मनाया गया। इस दौरान दोनों आश्रम परिसर में पौधारोपण किया गया। मौके पर निंघा आश्रम के प्रभारी सह राष्ट्रीय प्रचारक श्री आलोक साहा एवं रीता साहा, संयोजक विश्वनाथ चौबे, व्यवस्थापक दिनेश पांडे, आश्रम के पुरोहित कृष्णा कुमार, भरत सिंह, सदन सिंह, रामाशंकर सिंह, गौतम कुमार एवं उखड़ा आश्रम से मानिक चंद गोस्वामी भोला सिंह एवं ललिता गोस्वामी मौजूद थे। इस दौरान विश्वनाथ चौबे ने बताया कि संत श्री नामदेव जी महाराज के जन्म दिवस पर हम लोग प्रत्येक वर्ष पौधारोपण का कार्यक्रम करते हैं। पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है जिस तरह से ग्लोबल वार्निंग बढ़ रही है एवं वृक्षों की संख्या कम हो रही है। पृथ्वी को बचाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता