रानीगंज- भारतवर्ष के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिवस हैं. पूरे देश में जगह-जगह भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री का जन्म दिवस काफी हर्षोल्लास और घूम से मनाया गया. इसी क्रम में आसनसोल दुर्गापुर भाजपा जिला की महिला सचिव सुनीता कयाल के नेतृत्व में रानीगंज के गौशाला में भाजपा के अन्य कर्मियों के साथ गायों को चारा खिलाते हुए नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाया, और 92 नंबर वार्ड इलाके के बच्चों को चॉकलेट और केक बांटा. इस कार्यक्रम में सुनीता क्याल के साथ सपन बाध्यकर, अखिल बाध्यकर सहित अन्य भाजपा कर्मी एवं समर्थक गण मौजूद रहे.



0 टिप्पणियाँ