दुर्गापुर के धोबी घाट इलाके की घटना


फंदे से झूलता वधू का शव बरामद






दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना अंतर्गत धोबी घाट इलाके में गुरुवार की सुबह फंदे से झूलता प्रथमा विश्वास (20) नामक गृह वधू का शव बरामद किया गया. मौत की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई . सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं मृतिका के पति विश्वजीत नायक एवं ससुर दिलीप नायक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. वही घटने के बाद आक्रोशित लोगों ने ससुराल वालों की पिटाई करते हुए घर में तोड़फोड़ मचाई .

उल्लेखनीय है कि अंडाल के दूपचूरिया ग्राम निवासी प्रथमा विश्वास की शादी 1 दिसंबर वर्ष 2019 को दुर्गापुर के धोबी घाट निवासी दिलीप नायक के पुत्र विश्वजीत नायक के साथ हुई थी. विश्वजीत निजी सीमेंट फैक्ट्री में श्रमिक के तौर पर कार्य रत है. शादी के कुछ दिन के बाद प्रथम प्रथमा ने एक कन्या संतान को जन्म दिया था . आरोप है कि कन्या संतान का जन्म होने के बाद से ही ससुराल वालों का अत्याचार शुरू हुआ एवं आए दिन अतिरिक्त दहेज के साथ कन्या संतान को जन्मदिन को लेकर पति एवं ससुराल वाले प्रथमा पर लगातार अत्याचार किया करते थे.इसमें उसके पिता दिलीप नायक एवम माता सोमा नायक पति का सहयोग करते थे.ससुराल वालो के अत्याचार से तंग आकर प्रथमा कई बार अपने मायके वालों से शिकायत की थी .मायके वाले दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कर दिया करते थे. मायके वालों ने बताया कि बुधवार रात भी पति एवं सास-ससुर मिलकर प्रथमा की पिटाई किए थे आरोप है कि उसी दौरान ससुराल वालों ने प्रथमा को गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी है. एवं घटना को छिपाने के लिए गुरुवार की सुबह विश्वजीत नायक ने फोन कर जानकारी दी कि प्रथमा ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. उसे तुरंत दुर्गापुर के डीएसपी मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है .जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. प्रथमा की मौत की खबर सुन मायके वाले दुर्गापुर अस्पताल पहुंचे. मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने साजिश के तहत प्रथमा की हत्या की है. मायके वालो ने घटने की शिकायत थाने में दर्ज कराई , शिकायत के आधार पर पुलिस पति एवं ससुर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.