आसनसोल : दुर्गापूजा उत्सव को लेकर शोभा यात्रा की समीक्षा करने के लिए गुरुवार की सुबह मेयर विधान उपाध्याय ने मेयर परिषद की बैठक की। जिसमें मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी, सुब्रत अधिकारी, देवेंन्दू भगत, इंद्राणी मिश्रा, मानस दास उपस्थित थे। इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि यूनेस्को ने बंगाल के दुर्गापूजा महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक धरोहर का दर्जा दिया है।यूनेस्को को धन्यवाद ज्ञापन करने के लिए आज पूरे पश्चिम बंगाल में शोभायात्रा निकाली जा रही है। क्योंकि पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा उत्सव 1 माह पहले शुरू हो जाता है।आज शोभा यात्रा के माध्यम से हमलोग यूनेस्को को धन्यवाद ज्ञापन करेंगे।हम सभी नागरिकों को आमंत्रित करते हैं कि वे इस शोभायात्रा में शामिल हो। इस शोभा यात्रा की तैयारी की समीक्षा को लेकर मेयर परिषद की बैठक की।




0 टिप्पणियाँ