छठ घाट के निर्माण कार्य हुआ आरम्भ




आसनसोल- आसनसोल नगर निगम के 41 नम्बर वार्ड इलाके के मुर्गासोल क्षेत्र में स्थित कर्मी तालाब में छठ घाट के निर्माण कार्य की शुरूआत हुई । आज यहां छट घाट के साथ साथ सूर्य मंदिर शिव मंदिर तथा चिल्ड्रन पार्क के भी निर्माण का शिलान्यास किया गया। भूमि पूजन के जरिए इस शुभ कार्य की शुरूआत हुई। इस मौके पर 41 नंबर वार्ड के पार्षद रणवीर सिंह उर्फ जीतू सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में छट व्रती लोगों का निवास है । लेकिन इस क्षेत्र में छट घाट के न होने से यहां कि महिलाओं को भारी तकलीफ होती थी । नगर निगम चुनाव के दौरान यहां कि महिलाओं और पुरुषों ने उनसे अनुरोध किया था कि यहां एक छट घाट का निर्माण किया जाए । उन्होंने तभी कहा था कि वह वादा नहीं कर रहे लेकिन उनकी तरफ से पूरी कोशिश की जाएगी की यहां एक छट घाट का निर्माण हो । जीतू सिंह ने कहा कि नगर निगम के समक्ष उनके द्वारा इस आशय में प्रस्ताव रखा गया । उनको खुशी है कि नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने तुरंत उनकी गुहार पर कार्यावाही की और इस कार्य का अनुमोदन दिया। जीतू सिंह ने इस कार्य के लिए विशेष रूप से मंत्री मलय घटक को ध्यन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि मलय घटक के आशीर्वाद से इस कार्य को इतनी जल्दी किया जा सका । उन्होंने सर्वोपरि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ध्यन्यवाद दिया की जिस तरह से ममता बैनर्जी ने इस क्षेत्र की महिलाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस कार्य को अनुमोदन दिया वह अकल्पनीय है । इस मौके पर एमएमआईसी गुरूदास चैटर्जी मानस दास सुब्रतो अधिकारी उपस्थित थे सभी गणमान्य व्यक्तिओ को बैज लगाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता