रांनीगंज पुलिस ने रांनीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की सहयोगिता से रांनीगंज ज्वेलरी एसोसिएशन के साथ किया बैठक




रानीगंज-पश्चिम बंगाल का सबसे प्रमुख त्यौहार दुर्गा पूजा का आगमन कुछ ही दिनों में होने वाला है, और उससे पहले पूरे शिल्पांचल में हर तरफ तैयारियां जोरों पर है. मगर पूजा के समय काफी अनियमित दुर्घटनाएं और चोरी भी घटती है, और उन पर रोक लगाने हेतु पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है. इसी क्रम में शनिवार की शाम रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की सहयोगिता से रांनीगंज के ज्वेलरी व्यापारियों की सुरक्षा के लिए रानीगंज ज्वेलरी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक किया गया. बैठक में कमेटी के चेयरमैन बलराम राय,प्रदीप नन्दी सहित कमेटी के कई पदाधिकारी और सदस्य गण मौजूद रहे, इनके अलावा रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भारतीया, सचिव मनोज केसरी, राजेन्द्र प्रसाद खैतान,विजय खैतान,विष्णु खैतान,कन्हैया सिंह के साथ आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी दो श्रीमंतो बनर्जी, रानीगंज थाना की आईसी सुदीप दास गुप्ता मौजूद थे. बैठक में पुलिस अधिकारियों ने ज्वेलरी एसोसिएशन को उनकी दुकानो की सुरक्षा के मद्देनजर कई अहम जानकारियां दी, उन्होंने दुर्गा पूजा से पहले हर ज्वेलरी दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाने की हिदायत दी साथ ही दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों की पूरी जानकारी रखने की भी सलाह दी,कोई भी व्यक्ति आभूषण बेचने आये,उसके पूरी जानकारी के कागजात,उस आभूषण के खरीदे गए कागजात लेने की बात कह. मौके पर बलराम राय ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जो भी हिदायत दी है वह उनके अच्छे के लिए है और वह पूरी कोशिश करेंगे उनकी सारी हिदायतओं को मानने की. अरुण भारतीया ने बताया कि आज चेंबर के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में ज्वेलरी एसोसिएशन को पुलिस प्रशासन ने काफी महत्वपूर्ण जानकारियां दी, और मैं आशा करता हूं कि इस कार्यक्रम से ज्वेलरी एसोसिएशन को लाभ पहुंचे और यह पूजा उनके लिए सुरक्षित और खुशियों भरा हो.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता