राष्ट्रीय राज मार्ग दो स्थित चाँदा बाबा स्टील नामक एक फर्नीचर दुकान से एक विशालकाय जहरीला कोबरा घुस गया. यह सांप धीरे धीरे गोदाम के अंदर जहां तकरीबन दो सौ सीट रखा हुआ था, जिससे बाबा स्टील में काम करने वाले मजदूर डर गये. दुकान मालिक ने निघा के रहने वाले अजय सिंह जो पेशे से सांप पकड़ने का कार्य करता है,उसे बुलाया .अजय सिंह रेस्क्यू कर सांप को पकड़कर ले गए .
अजय सिंह ने बताया कभी भी घर में सांप दिखे तो उसे ना मारे ,क्योंकि वह भी एक जीव है. आसपास रहने वाले लोग मुझसे संपर्क करें . पकड़े गये साँप को जंगल में छोड़ दिया जायेगा.
दूसरी और जहरीला कोबरा को देखने के लिए लोगों की भीड़ हो गयी.


0 टिप्पणियाँ