जीटी रोड किनारे रहस्यमय तरीके से मिला सेल्स मेन का शव

मृतक इस्पात नगर के भारती रोड निवासी 


मौत के कारणों को लेकर परिजनों ने की जांच की मांग





दुर्गापुर: दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना अंतर्गत इंडो अमेरिकन मोड़ समीप जीटी रोड किनारे बीते रात लहूलुहान स्थिति में युवक पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई स्थानीय लोगों द्वारा युवक को इलाज हेतु बिधाननगर महकमा अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो मृतक की शिनाख्त इस्पात नगर के भारती रोड निवासी अतनु मुखर्जी (29 ) के तौर पर की गई. जो निजी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में सेल्समैन के तौर पर कार्य रत था.

खबर मिलते ही परिजन महकमा अस्पताल पहुंचे एवं मौत को लेकर रहस्य बताते हुए जांच की मांग की है. मृतक के परिजन प्रिय व्रत मुखर्जी सुभोजित बंदोपाध्याय ने बताया कि अतनु शनिवार शाम ड्यूटी से लौट कर तकरीबन 7 बजे कंपनी के टीम लीडर सबुज बनर्जी से मिलने विधाननगर अपने दो दोस्तों के साथ उनके मोटर साइकल से निकला था. काफी देर होने बाद अतनु घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी. रात नौ बजे उससे अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई थी. रात दस बजे अतनु से संपर्क नहीं हो सका. उसके कुछ देर बाद ही एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि अतनु को इंडो-अमेरिकन मोड़ के पास जख्मी हालत में पाया गया है गंभीर हालत में उसे दुर्गापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने अतनु को मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने दावा किया की घर से निकलते वक्त अतनु के साथ दो दोस्त सुमन चक्रवर्ती और जीत चट्टाजी भी थे. लेकिन घटना के बाद दोनो दोस्त गायब हो गए. वही घटनास्थल से काफी दूर मोटरसाइकिल बरामद हुई है मौत के कारणों को लेकर रहस्य बरकरार है पुलिस को इस मामले में जांच करनी चाहिए. वही इस बारे में अतनु के दोस्त सुमन चक्रवर्ती ने बताया कि अतनु को घर से लेकर हमलोग पहले जंक्शन मॉल आए थे जहां कुछ देर के बाद अतनु मेरी मोटर साइकल से अकेले ही टीम लीडर से मिलने गया था. मैं खुद जंक्शन मॉल की सीढ़ियों से गिरने के कारण निजी अस्पताल में इलाजरत हूं. टीम लीडर साबूज बंदोपाध्याय ने बताया कि बीमार होने के कारण मैंने अतनु से दवा मांगी थी. अतनु दवा देकर जल्दी चला गया था. उसके बाद क्या हुआ मुझे पता नही है. वहीं पुलिस ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता