लाइसेंस रद्द होने के बावजूद भी अटवाल बिल्डिंग में कोलकाता बाजार को खोलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन




आसनसोल : अटवाल बिल्डिंग विवाद का मुद्दा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अटवाल बिल्डिंग के एक हिस्से में कोलकाता बाजार का लाइसेंस मेयर के द्वारा रद्द कर दिया गया है। इसके बावजूद भी कोलकाता बाजार बंद नहीं हुआ है। कोलकाता बाजार खुल ही रहा है। इसको लेकर कांग्रेस में भारी नाराजगी है। अपने नाराजगी को प्रदर्शित करते हुए शुक्रवार को आसनसोल उत्तर कांग्रेस कमेटी के द्वारा कोलकाता बाजार के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व 25 नंबर वार्ड से कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा और 28 नंबर वार्ड के पार्षद गुलाम सरवर ने किया। इस मौके पर गुलाम सरवर ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के द्वारा निर्माण कार्य रोकने के लिए चार बार पत्र देने, दो बार हाई कोर्ट का स्टे आर्डर आने के बाद भी आसनसोल के धरोहर अटवाल बिल्डिंग में अवैध रूप से निर्माण कार्य होता रहा। इसके बाद नगर निगम के तरफ से नवनिर्मित भवन में दुकान खोलने के लिए ट्रेड लाइसेंस जारी कर दिया गया। हम लोग जानना चाहते हैं कि इसके पीछे कौन लोग हैं। किसके सह पर नगर निगम के और हाईकोर्ट के आदेश को नजरदांज किया गया। अब जबकि मेयर विधान उपाध्याय ने 26 अगस्त को स्वयं कोलकाता बाजार का लाइसेंस रद्द कर दिया। उसके बावजूद भी कोलकाता बाजार कैसे खुल रहा है। यह मेयर का आदेश का अपमान हुआ। हम लोग भी आसनसोल नगर निगम का एक सदस्य हैं। इस तरह मेयर के अपमान को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्योंकि इससे अन्य व्यवसायियों में यह संदेश जाएगा कि बिना नगर निगम के लाइसेंस के बावजूद भी व्यवसाय किया जा सकता है। जिस प्रकार कोलकाता बाजार कर रहा है। जब नगर निगम ने ट्रेड लाइसेंस रद्द कर दिया है, तो ट्रेड नहीं चलाया जा सकता। इसका हमलोग विरोध करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता