आसनसोल-सीबीआई की कार्रवाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री मलय घटक की पत्नी सुदेष्णा घटक ने कहा कि सीबीआई अधिकारीयों ने अत्यंत शालीनता के साथ अपना काम करते हुए अच्छा व्यवहार किया। उन्होंने भी उनके साथ पूरी तरह से सहयोग किया। कुछ अलमारियों की चाभीयां खो गई थी। इसलिए एक चाभी वाले को बुलाना पड़ा।उन्होंने कहा कि सीबीआई के अधिकारी घर की सादगी देखकर इस बात पर हैरान रह गए कि यह एक मंत्री का घर है। उन्होंने कहा कि अलमारियों को खोल कर सीबीआई के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। लेकिन उनको वहां से कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सीबीआई के अधिकारियों ने उनको सलाह दी कि घर में टूटे हुए सामान नहीं रखने चाहिए। यह अशुभ होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से सीबीआई के अधिकारियों ने उनके साथ व्यवहार किया। वह बेहद शालीनता भरा था। कोई समान जब्ती के विषय में खुशी पर उन्होंने कहा कि आप लोगों ने कोई समान क्या ले जाते हुए देखा?

0 टिप्पणियाँ