मारवाड़ी मित्र परिषद द्वारा राजस्थानी समाज के 60 मेघावी छात्रो को सम्मानित किया गया






 रानीगंज-मारवाड़ी मित्र परिषद द्वारा गुरुवार की सन्ध्या लायंस क्लब के सभागार में श्री श्याम बाल मंडल की सहयोगिता से रानीगंज अंचल के 60 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन श्री श्याम बाल मंडल के अध्यक्ष पवन केजरीवाल एवं कोषाध्यक्ष विनोद बंसल ने किया. इस अवसर पर पवन केजरीवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से छात्र और अभिभावक दोनों को उत्साह वर्धन होती . उन्होंने मारवाड़ी मित्र परिषद द्वारा लगातार 10 वर्षो से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर रही है जो सराहनीय है.विनोद बंसल ने कहा कि माता-पिता ,दादा-दादी के साथ-साथ अपने जन्म भूमि के प्रति दायित्व बोध होना जरूरी है,यही बच्चे आगे चलकर समाज को रोशन करेंगे. संस्था के अध्यक्ष सावर सिंघानिया ने कहा कि इस सम्मान समारोह में राजस्थानी समाज के माध्यमिक, उच्चमध्यमिक, चार्टर्ड एकॉउन्टेंट एवं विभिन्न परीक्षायों में बेहतर स्थान प्रदान करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया,इसके अलावे होली दीपावली में वार्षिक कार्यक्रम की जाती है. संचालन वक्तव्य में सीए महेश कालोटिया ने कहा कि रानीगंज के छात्रों का उत्साह एवं नंबर देख कर लगता है कि शिक्षा के प्रति यहां के बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी जागरूक हुए हैं .इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया, कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान लायंस क्लब के अध्यक्ष संदीप केडिया,सचिव सज्जन टिबरेवाल, समाजसेवी अनूप शराफ प्रमुख ने छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. परिषद के सचिव विकास सतनालिका ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष पंकज महेश्वरी ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता