ईसीएल प्रबन्धन के महावीर कोलियरी अंचल में किया फरमान 6 दिनों में करे घर खाली नहीं तो चलेगी बुलडोजर






 रानीगंज- ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के अंतर्गत महावीर कोलियरी इलाके के न्यू कॉलोनी स्तिथ ईसीएल के जमीन पर अवैध रूप से वर्षो से घर बना कर रहने वाले निवासियों को 6 दिन के भीतर ईसीएल प्रबन्धन ने उक्त जगह को छोड़ कर जाने का किया गुरुवार को एलान,नहीं तो बुल्डोजर चलाने की बात कहा.सीआईएसएफ के जवानों के इस आदेश को सुनकर आतंकित निवासियों ने इसकी शिकायत स्थानीय वार्ड पार्षद रूपेश यादव से किया. खबर पाकर रानीगंज ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्षएवं व 37 नम्बर वार्ड के पार्षद रूपेश यादव महावीर कोलियरी पहुंचे और इसका जोरदार विरोध किया. उन्होंने न्यू कॉलोनी के लोगो से बात करते हुए कहा कि ईसीएल प्रबन्धन द्वारा इस प्रकार से एकाएक धमकी देकर क्षेत्र को खाली करवाने की कार्रवाई गलत है. कानूनी तौर पर पहले सूचना दें,इनके पुनर्वासन की व्यवस्था करे. रुपेश यादव के विरोध सीआईएसएफ के जवान एवं ईसीएल सुरक्षाकर्मी लौट गये.उन्होंने कहा कि एक और भारत के प्रधानमंत्री स्वतत्रंता दिवस पर लाल किला से कहा कि सभी नागरिकों के सिर पर छत होगी,दूसरी और इनके आशियाना केंद्र सरकार छीनने का प्रयास कर रही है,जिसे माँ माटी मानुष की सरकार कभी नहीं होने देगी.दूसरी और इस संबंध में ईसीएल अमृत नगर कोलियरी के एजेंट ने कुछ भी कहने से इंकार किया. उन्होंने कहा इस प्रकार की कार्रवाई करने की सूचना ईसीएल मुख्यालय से दी जाती है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता